ग्रामीणों ने दो कुंतल चावल सरकारी राशन की दुकान से कालाबाजारी करते हुए पकड़ा।
22 फ़रवरी, 2022
Edit
पूर्ति निरीक्षक ने बरामद चावल को कब्जे में लिया।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र के ग्राम निर्मल नगर के एक सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा रविवार की देर रात कालाबाजारी कर बेचे गए दो कुंतल चावल ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने कार्यवाही हेतु पुलिस व पूर्ति निरीक्षक को इसकी सूचना दे दी।सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक ने सोमवार को चावल को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। शक्तिफार्म क्षेत्र के निर्मल नगर के एक सस्ता गल्ला विक्रेता पर ग्रामीणों का आरोप है कि उसने अपनी दुकान से चार अलग-अलग कट्टों में दो कुंतल चावल कालाबाजारी कर गांव के एक व्यक्ति को बेच दिया। सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से रविवार रात करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने दो पहिया वाहन से चावल के कट्टों को ले जाते समय गांव के युवकों से चावल के कट्टों सहित पकड़ लिया । ग्रामीणों का कहना है कि उसने चावल के कट्टों को वहीं फेंक दिया ओर अपने वाहन से भाग गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों ने पुलिस चौकी शक्तिफार्म व पूर्ति निरीक्षक सितारगंज को मामले की सूचना दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने चावल के कट्टों को पुलिस चौकी ले आए । सोमवार को पूर्ति निरीक्षक ने चावल को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।ओर मामले की जांच शुरू कर दी।