बजरंग राइस मिल में दो दिन पूर्व रात्रि में हुए गेहूं के कट्टो की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
19 सितंबर, 2021
Edit
राइस मिल में हुई चोरी का खुलासा
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) बजरंग राइस मिल में दो दिन पूर्व रात्रि में हुए गेहूं के कट्टो की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपित चोरो को गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की दो दिन पूर्व रात्रि के समय बजरंग राइस मिल के अंदर से छह गेंहू के कट्टे चोरी हो गए थे जिसकी तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ मिल के स्वामी उमेश अग्रवाल ने पुलिस को सौंपी थी । मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार एव एसआई नवीन बुधानी ने पुलिस टीम के साथ दो आरोपितों को सिसाईखेड़ा से धर दबोचा । पूछताछ में दोनो ने अपनी पहचान ग्राम डोहरा निवासी ओमकार राणा पुत्र प्रहलाद राणा, मनीष राणा पुत्र नरेश राणा बताई । दोनो ने बजरंग राइस मिल से कट्टे चोरी करने की बात को स्वीकार किया पुलिस ने दोनों चोरो की निशानदेही पर चोरी के कट्टे बरामद कर दोनो के विरुद्ध धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय में पेश किया है । पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसआई नवीन बुधानी, एसआई मंजू पवार, एसआई जगत सिंह भंडारी, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार, आदि शामिल थे ।