पत्नी ने पति की सजा माफ करने की महामहिम राज्यपाल से लगाई गुहार
पत्नी ने पति की सजा माफ करने की महामहिम राज्यपाल से लगाई गुहार
नानकमता: (सतपाल सरारी) प्रदेश के महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नानकमत्ता आगमन पर केंद्रीय कारागार सितारगंज में आजीवन कारावास की सजा में 17 साल की सजा काट चुके व्यक्ति की पत्नी ने राज्यपाल से रिहाई की गुहार लगाई है। आज गुरुद्वारा नानकमत्ता आगमन पर महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह को जीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी मिलक नजीर थाना नानकमत्ता ने एक ज्ञापन सौपते हुए प्रार्थना की है कि मेरा पति 1982 में द्वेष भावना से पुलिस चौकी नानकमत्ता थाना सितारगंज से निरुद्ध किया गया था वर्तमान मे माननीय न्यायालय से मिली आजीवन कारावास की सजा में 17 साल से अधिक केंद्रीय कारागार सितारगंज उधम सिंह नगर में व्यतीत कर चुका है ।आगे जीत कौर ने कहा है कि मेरा पति कुलवन्त सिह लगभग 72 साल का होने से शरीरिक पीड़ित रहता है ।तथा मेरा पति शांतिप्रिय और अनुशासन वान व्यक्ति है मेरा पति कुलवंत सिंह उत्तराखंड राज्य निर्माण में सक्रिय सदस्य रहकर योगदान कर चुका था ।माननीय न्यायालय से मिली आजीवन कारावास की सजा मे अब तक 17 साल से ज्यादा सजा काट चुका है ।आगे पत्नी ने कहां है कि मैं भी शारीरिक पीड़िता हो गयी हूँ इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान के अनुसार मेरे पति को तत्काल प्रभाव से निकट राष्ट्रीय दिवस पर बाकी की सजा माफ कर रिहा किये जाने की मांग की है ।ओर महामहिम राज्यपाल महोदय से कहा है कि पति उत्तराखंड सरकार के आदेशों और निर्देशों का पालन करता रहेगा कभी भी कोई कानून का उल्लंघन नहीं करेगा।