विधायक प्रेम सिंह राणा ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या
20 सितंबर, 2021
Edit

नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) क्षेत्रीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने चौपाल लगा कर अपने कैंप कार्यालय में जनता से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुना साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर वार्ता कर निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया । विधायक ने ग्रामीणों को कहा कि जनसंपर्क के दौरान गांव में ही अपनी समस्या को बताकर सीधे समाधान करा सकते है इसके लिए कही भी चक्कर काटने की आवश्कता नही है । क्षेत्र का विकास कराना मेरी प्राथमिकता है । प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है । सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास होना बहुत जरूरी है । राणा ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है । धामी के नेतृत्व में प्रदेश सफलता की शिखर ओर बढ़ रहा है । क्षेत्र की जनता का रुझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है । इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष ओम नारायण राणा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी मिश्रा, जगदीश जोशी सुमित जोशी, ध्रुव राणा, गौरव वर्मा, राजू राणा, विशाल गोयल, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।