-->

search ad

दो बाईकों की आमने सामने भिड़त,  बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

दो बाईकों की आमने सामने भिड़त, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

 


नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) नानक सागर डेम बैराज के नजदीक दो बाईको की भिड़त में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनो बाइको को अपने कब्जे में ले लिया । घायल युवक को पुलिस एव राहगीरों की सहयता से 108 से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया । जानकारी अनुसार वार्ड नंबर छह निवासी हर्ष रस्तोगी पुत्र नरेश रस्तोगी उर्फ गुड्डू बुलेट बाइक संख्या यूके 06 ए एक्स 5802 और प्लेटीना बाइक संख्या यूके 06 आर 3347 की आमने सामने जबरदस्त भिड़त हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनो बाइकों के परखच्चे उड़ गए । हादसे में दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों ने आनन फानन में घायलों के स्वजनों को सूचित कर 108 की सहयता से गंभीर रूप से घायल हुए हर्ष रस्तोगी को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सितारगंज ले जाया गया । जहा गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन