महाविद्यालय में बीए व बीबीए पाठ्यक्रम का परीक्षाफल शत–प्रतिशत रहा
महाविद्यालय में बीए व बीबीए पाठ्यक्रम का परीक्षाफल शत–प्रतिशत रहा
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल विगत दिवस में घोषित परीक्षाफल श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा । अंतरिम विषय समेस्टर में अध्ययनरत बीए प्रथम सेमेस्टर व बीबीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय व यूजीसी की ओर से मिले दिशा निर्देशों के अनुक्रमांक में ऑटो प्रमोट किया गया । जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा महिमा कनौजिया ने 79.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, इंद्रा ने 77.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, वा समीर सिंह 75.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया । इधर बीबीए पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा फल में नवनीत कौर व ओवेश ने 91.7 प्रतिशत समान अंको के साथ सयुक्त प्रथम स्थान, महक राठौर ने 86.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, तथा अभय सिंह राणा ने 84.7 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने बताया कि बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नवनीत कौर व ओवेश ने 91.7 प्रतिशत अंकों के साथ महाविद्यालय संयुक्त रूप से टॉप किया है । मौके पर महाविद्यालय संरक्षण बाबा तरसेम सिंह, प्रबंधक हरचरण सिंह, प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, बीबीए विभागाध्यक्ष अफ्शा खान, तथा समस्त शिक्षकगणो ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।