वन विभाग ने कछुए के साथ चार तस्कर आरोपितों को दबोचा
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) रविवार को शाम करीब 6 बजे के आसपास मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्राम देवीपुरा अनुभाग के अंतर्गत कालाबूटा में घेराबंदी कर दो बाईकों पर सवार चार आरोपित लोगो को कछुए के साथ धर दबोचा । वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने खास मुखबिर की सूचना पर गठित टीम के साथ कामन पुल चौकी के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो लोगो को रुकने का इशारा किया जिसपर बाईक सवारों ने बाईक न रोकते हुए पूछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे इसी बीच एक अन्य बाईक भी पीछे मुडने लगी जिस पर दो अन्य लोग सवार थे टीम ने पीछा कर दोनो बाईको को घेराबंदी कर रोक लिया और उनके पास एक बोरा था जिसकी तलाशी लेने पर उसने अंदर एक भारतीय प्रजाति का मृदु शल्क कछुआ और अन्य समान दराती, नायलान का तार बरामद हुआ । आरोपितों ने अपनी पहचान ग्राम बघोरी निवासी मोहम्मत एहसान पुत्र छिद्दा खा, इकबाल अहमद पुत्र अनवर अहमद, इकबाल अहमद पुत्र हुसैन शाह, और ग्राम चिंतिमाझरा निवासी बाबू पुत्र रफीक शाह बताई । वन विभाग ने मौके पर ही फर्द बनाकर समान सीज कर सभी आरोपितों के विरुद्ध वन्य जीव सरक्षण अधिनियम 1972 की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है ।
विभाग ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कछुए को उसके प्राकृतिक आवास नानकसागर डेम में सुरक्षित छोड़ दिया है । वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु हमारी वन विभाग की टीम चौबीसों घंटे मुस्तैद है एवम किसी भी प्रकार के वन अपराधो में लिप्त अपराधियों को बक्शा नही जायेगा उचित कारवाही करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा । पकड़े वाले टीम में केशर सिंह धोनी वन दरोगा, दान सिंह खोलिया वन दरोगा, चंदन सिंह खाती वन दरोगा, अमर सिंह बिष्ट वन आरक्षी, हेमंत कुमार तिवारी वन आरक्षी, महेश चंद्र आर्या वन आरक्षी, महिपाल सिंह वन आरक्षी, चरन सिंह, सुरजीत सिंह, ज्ञान चंद, चालक परमजीत सिंह आदि शामिल थे ।
