-->

search ad

मनरेगा के पैसे खाते में न आने से महिलाओ ने ग्राम प्रधान को घेरा

मनरेगा के पैसे खाते में न आने से महिलाओ ने ग्राम प्रधान को घेरा


 नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा डोरा में दर्जनों महिलाओ ने पंचायत भवन में बैठे ग्राम प्रधान का घेराव कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने मनरेगा में किए गए काम का पैसा अपने खातों में डालने की मांग करते हुए विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा के किसी भी गांव में अभी तक कोई विकास कार्य नही करवाया है जिस की चर्चा की जा सके आगे आरोप लगाते हुए महिलाओ ने बताया की गांव में न ही कोई आरसीसी बनी है और न ही पक्की नाली का कोई निर्माण हुआ है पानी की व्यवस्था को लेकर भी कोई नल आदि की व्यवस्था नही की गई है । बरसात के दिनों में हालाथ दुर्भर होने की वजह से कितने घर गिर गए जिसको लेकर प्रधान की तरफ से कोई भी कदम नही उठाए गए और न ही प्रधान की तरफ से कोई सुविधा मुहाहिया कराई गई । ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान ने कई बार पक्के आवासों के लिए ग्रामीणों के नाम चयनित भी किए लेकिन किसी को भी आज तक पक्के आवास नही मिले । इसके अलावा अलग अलग टीम में ग्राम सभा की करीब 50 महिलाओ ने वर्ष 2019 में मनरेगा के काम से मजदूरी की है जिसका पैसा मजदूरी जॉब कार्ड के माध्यम से बैंक खाते में आना था । लेकिन उसके लिए भी ग्राम प्रधान के पास चक्कर काटने पड़ रहे है लेकिन पैसे अभी तक खातों में भी नही आए । महिलाओ ने बताया की अधिकतर महिलाएं मजबूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है ऐसे में पैसा नही मिलने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है । विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में मलकीत सिंह, हरी सिंह, अमरीक सिंह, बीरो कौर, सुरजीत कौर, मोहन प्रसाद, बलविंदर सिंह, राजेश, सुखबीर सिंह, मलकीत सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन