नानकमत्ता में 4.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक को धरा
4.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक को धरा
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) नशे पर अंकुश लगाने और मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम करने की मुहिम के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 4.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाऊली साहिब तिराहे को जाने वाले रास्ते पर ग्राम दीननगर थाना नानकमत्ता निवासी जसवंत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को घेराबंदी कर रोकना चाहा लेकिन पुलिस देख युवक ने भागने का प्रयास किया पीछा कर पुलिस टीम ने आरोपित को दबोच लिया और तलाशी लेने पर युवक की जेब में पारदर्शी पन्नी में करीब 4.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । पूछताछ में आरोपित युवक ने बताया वह नानकमत्ता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नशेड़ियों को स्मैक बेचने का काम करता है । पुलिस गिरफ्तार युवक के पुराने अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है । आरोपित के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है । पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसआई नवीन बुधानी, एसआई धर्मेन्द्र आर्या, कॉन्स्टेबल लोकेश तिवारी आदि शामिल थे ।