-->

search ad

पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर दो नामजद सहित पांच अन्य लोगो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू।

पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर दो नामजद सहित पांच अन्य लोगो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू।

नानकमता:(चरनसिंह सरारी) थाना पुलिस ने एक पीड़ित दुकानदार के साथ दो नामजद सहित पांच अन्य आरोपित युवकों के मारपीट करने को लेकर पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार नवीन चन्द पुत्र केशव दत्त काण्ड़पाल निवासी वार्ड नं0-1 मिलक नजीर थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर ने थाने में  तहरीर देकर कहा है कि 14 फरवरी को शाम 8 बजे मै अपनी दुकान पर बैठा था, तो उसी दौरान शेरी पुत्र नामालूम निवासी खेमपुर तथा बन्टी पुत्र नामालूम निवासी सिद्धानवदिया थाना नानकमता व पाँच अन्य आरोपित मेरी दुकान पर आये ओर बेवजह मुझसे उलझते हुए गाली गलौच देने लगे। जब मैने गाली गलौच देने से विरोध करते हुए मना किया तो सभी आरोपितों ने मेरे साथ काफी मारपीट कर दी, जिसमे मेरे सिर में खुली चोट व अन्य शरीर पर तमाम गुम चोटे आई । शोर गुल होते देख मक्खन सिह व किशोर उपाध्याय आदि ने मुझे बचाया नही तो वह सभी मेरे साथ अनहोनी घटना कर देते।पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन