गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी नानकमत्ता के डायरेक्टर के चुनाव का परिणाम आया बाहर । 21 डायरेक्टर चुनाव से निर्वाचित हुए, जबकि 6 डायरेक्टर पहले ही निर्विरोध चुने गए।
25 मार्च, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन को लेकर पिछले दिनों हुए डायरेक्टर के चुनाव की मतगणना आज गुरुद्वारा परिसर में सम्पन्न हुई,जिसमे चुनाव अधिकारी जय भारत सिह अपर जिलाधिकारी उधमसिंहनगर की देखरेख में हुई मतगणना में 21 हल्को के चुनाव की मतगणना कराई गई, जबकि 6 हल्को के डायरेक्टर निर्विरोध चुन लिए गए, सामने किसी प्रत्याशी ने दावा नहीं किया। कमेटी के चुने गए डायरेक्टरो का स्वागत किया गया, आज गुरुद्वारा परिसर में पिछले कई दिन से चल रहे गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टरों के मतदान की आज मतगणना हुई, मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, भारी पुलिस बल के बीच हुई मतगणना में 21 डायरेक्टर चुनाव से जीतकर आये। जबकि निर्विरोध 6 डायरेक्टर बने, जिसमें
हल्का नंबर 1- जसपुर से सुखवंत सिंह (निर्विरोध), हल्का नंबर 2- बाजपुर से प्रभु शरण सिंह, हल्का नंबर 3-हल्द्वानी से अमरजीत सिंह, हल्का नंबर 4- नैनीताल से जसवीर सिंह (निर्विरोध), हल्का नंबर 5- काशीपुर से विजेंद्र सिंह, हल्का नंबर 6- गदरपुर से हरवंश सिंह चुघ (निर्विरोध), हल्का नंबर 7- रुद्रपुर से प्रितपाल सिंह (निर्विरोध) ,हल्का नंबर 8- बिलासपुर पश्चिम से गुरमुख सिंह, हल्का नंबर 9- बिलासपुर पूरब हरबाग सिंह, हल्का नंबर 10- किच्छा से निर्मल सिंह, हल्का नंबर 11- बहेड़ी से जोगिंदर सिंह (निर्विरोध), हल्का नंबर 12- बरेली शहर से कुलदीप सिंह पन्नू ,हल्का नंबर 13- सितारगंज दक्षिण से चरणजीत सिंह, हल्का नंबर 14- सितारगंज उत्तरी से हरभजन सिंह ,हल्का नंबर 15- अमरिया से पलविंदर सिंह, हल्का नंबर 16- नानकमत्ता से गुरदयाल सिंह उर्फ ब्यासी, हल्का नंबर 17- खटीमा से गुरवंत सिंह, हल्का नंबर 18- न्यूरिया से दविन्दर सिंह पन्नू ,हल्का नंबर 19 - पीलीभीत से प्रकाश सिंह ,हल्का नंबर 20- पूरनपुर उत्तरी से सुखदेव सिंह ,हल्का नंबर 21- पूरनपुर दक्षिण से भूपेंद्र सिंह ,हल्का नंबर 22- शाहजहांपुर से श्रीमती कमलेश कौर, हल्का नंबर 23- लखीमपुर से हरजिंदर सिंह, हल्का नंबर 24- निघासन से गुरबाज सिंह आजाद, हल्का नंबर 25 -बरेली लाइनपार से अमरजीत सिंह (निर्विरोध,) हल्का नंबर 26- रामपुर से गुरसेवक सिंह, हल्का नंबर 27- मिलक से गुरमीत सिंह निर्वाचित हुए। चुनाव की मतगणना अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह की देखरेख में हुई, साथ ही उन्होंने बताया कि हल्का नम्बर 22 शाहजहांपुर से बराबर-बराबर 51-51 मत मिलने पर लाटरी के जरिये बीबी कमलेश कौर जीती है।अब 29 मार्च को कमेटी के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व महासचिव,सचिव समेत 5 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।जिसमे सर्व प्रथम सभी डारेक्टरो की बैठक होगी उसके उपरांत सहमति न बनने पर ही चुनाव होगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी, सीओ खटीमा बी०एस०भंडारी,सी०ओ०सितारगंज ओम प्रकाश शर्मा, तहसीलदार सुरेश चंद्र बुदलाकोटि,एस०ओ०नानकमता के०सी०आर्या सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।