सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत।
25 मार्च, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को एक ट्राला ने टक्कर मार दी। मृतक नानकमत्ता क्षेत्र के रहने वाले थे। इनमें से एक का आर्मी में चयन हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेते हुए शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।शुक्रवार की दोपहर बाइक से जा रहे किशनपुर निवासी राजू सिंह पुत्र चरण सिंह व ग्राम बिरिया भूड़ निवासी अंग्रेज सिंह की बाइक से कहीं जा रहे थे। किच्छा रोड आर०के० ढाबा के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि राजू और अंग्रेज सिंह आपस में दोस्त थे। अंग्रेज सिंह का आर्मी में सिलेक्शन भी हो गया था। अंग्रेज सिंह अपने पीछे मासूम बच्चे और पत्नी को छोड़ गया हैं। दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत के बाद सरकारी अस्पताल में परिजनों और लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉक्टर अभिलाषा पांडे ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों बाइक सवारों की मौत हुई है।