कैबिनेट में जगह जगह न मिलने पर अरविंद पांडे ने छोड़ा आवास,हुए भावुक कर्मचारियों के साथ किया ब्रेकफास्ट।
24 मार्च, 2022
Edit
देहरादून:(चरनसिंह सरारी) पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने यमुना कॉलोनी का आवास छोड़ दिया। आवास छोड़ने से पहले अरविंद पांडे ने अपने स्टाफ के कर्मचारियों के साथ ब्रेकफास्ट भी किया। वहीं इस दौरान ब्रेकफास्ट करते समय कर्मचारी भावुक हुए।
अरविंद पांडे के आवास छोड़ने के दौरान भी कई कर्मचारियों के आंखों में आंसू आए। आपको बता दें कि इस बार धामी कैबिनेट में अरविंद पांडे को जगह नहीं मिली।पांचवी बार विधायक चुनकर आने के बाद भी इस बार कैबिनेट में अरविंद पांडे जगह नहीं बना पाये। कैबिनेट में जगह न मिलने पर अरविंद पांडे का बयान सामने आया है। कि हाईकमान के निर्णय का स्वागत है। कैबिनेट के सभी मंत्रियों को उनकी तरफ से शुभकामनाएं। आगे कहा कि जो भी शिक्षा मंत्री बनेगा उसका मै पूरी तरीके से सहयोग करूंगा।