गुरुद्वारा छेवी पातशाही सिंघ सभा तपेड़ा मे होला-महल्ला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
23 मार्च, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) गुरुद्वारा छेवी पातशाही सिंघ सभा तपेड़ा मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होला- महल्ला पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। धार्मिक दीवान सजाया गया जिसमें पंजाब से पहुँचे रागी,ढाडी कविसरी जत्थो ने गुरु की महिमा का व्यख्यान किया।ओर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।गुरुद्वारा छेवी पातशाही सिंघ सभा तपेड़ा मे होला-महल्ला पर्व बड़ी धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।इस पर्व को लेकर सोमवार से गुरुद्वारा छेवी पातशाही सिंघ सभा तपेड़ा में श्री अखंड पाठ साहिब को आरंभ करके बुधवार(आज) श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पड़े व अरदास की गई। हजारो संगतो ने दरबार साहिब में पहुँचकर मत्था टेका ओर अरदास की। इसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाया गया।जिसमे रागी,ढाडी,कविसरी जत्थो में भाई सरदूल सिह मस्त जलंधर(पंजाब), भाई रंजीत सिह चोला साहिब(पंजाब),बीबी हरपिंदर कौर जलंधर(पंजाब), हजूरी रागी जत्था नानकमता भाई हरभेज सिह आदि ने गुरु की महिमा का व्यख्यान कर संगत को निहाल किया।इधर हजारो संगतो ने लंगरहाल में पहुँचकर गुरु का अटूट लंगर छका।इधर धार्मिक दीवान में पहुँचे नवनिर्वाचित क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिह राणा ने गुरुद्वारा छेवी पातशाही की लिंक रोड को पहली विधायक निधि से पका रोड़ बनाने की घोषणा की। गुरुद्वारा छेवी पातशाही सिंघ सभा तपेड़ा के सैकेट्री स० बलविंदर सिंह ने गोपाल सिह राणा को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।साथ ही नगर पंचायत चेयरमैन प्रेमसिंह टूर्ना व ब्लॉक प्रमुख खटीमा रंजीत सिह नामधारी को भी सरोपे भेटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा छेवी पातशाही सिंघ सभा तपेड़ा के प्रधान स० हरजीत सिंह,कैशियर स० सतनाम सिह,धार्मिक डेरा कार सेवा नानकमता बाबा गुरमेज सिह व बाबा शेर सिह,डेरा लोह लंगर बाबा सुलखन सिह डेरा कार सेवा बाबा सुखविंदर सिंह, सतनाम सिह,महताब सिह,सतनाम सिह निक्कू,बलवंत सिंह,गुरदीप सिंह,महेंद्र सिह सहित हजारो संगत मौजूद रही।