-->

search ad

नगर में किराए पर रह रहे इलेक्ट्रीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, युवक को मृतक अवस्था में अस्पताल पहुंचाने वाली दो बहनें पुलिस हिरासत में।

नगर में किराए पर रह रहे इलेक्ट्रीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, युवक को मृतक अवस्था में अस्पताल पहुंचाने वाली दो बहनें पुलिस हिरासत में।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर में किराए पर रहने वाले इलेक्ट्रिशियन को एक महिला और एक लड़की मृत अवस्था में अस्पताल में ले गयी, डॉक्टर ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस को युवक के कमरे से एक रस्सी मिली है, जिससे फांसी का फंदा लगाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने अस्पताल ले जाने वाली महिला व लड़की को अपने हिरासत में ले लिया है, अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल में एक युवक को  दो महिलाए  लेकर आई थी, जो कि अस्पताल में लाने से पहले ही मर चुका था, सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले तआई, पुलिस जब युवक के कमरे में पहुंची तो कमरे में एक रस्सी पड़ी मिली, पुलिस को आशंका है कि युवक ने इसी रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। घटना की सूचना मिलते ही युवक के स्वजन अस्पताल पहुंच गए, मृतक के पिता जीत सिंह निवासी किशनपुर थाना नानकमत्ता ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र बलदेव सिंह नानकमत्ता में ही दीप मशीनरी स्टोर पर मजदूरी का काम करता था, जो कि सितारगंज रोड पर सत्संग घर के पास चिंतामणि के घर किराए पर अपने साथियों के साथ रहता था, पिछले 2 दिन से उनके पुत्र का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा था, जिसकी वह तलाश कर रहे थे, आज उन्हें अस्पताल में अपने पुत्र के मृत पाए जाने की खबर मिली, युवक के पिता ने आशंका जताई है कि उनके युवक की हत्या की गई है। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है, थानाध्यक्ष के०सी० आर्य ने बताया कि पुलिस युवक को अस्पताल ले जाने वाली महिला और लड़की से पूछताछ कर रही हैं, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, फिलहाल पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक को अस्पताल ले जाने वाली दोनों बहनों की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस।   


नानकमत्ता: युवक को अस्पताल पहुंचाने वाली महिला व लड़की आपस में सगी बहन है। जिनकी भूमिका को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई है। कमरे से मिली रस्सी से पता चलता है कि शायद युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की हो या मृतक की मौत का कारण कुछ और हो, मृतक युवक बलदेव सिंह को अस्पताल पहुंचाने वाली महिला और एक लड़की टुकटुक के माध्यम से युवक को अस्पताल लेकर गई थी, डॉक्टर की माने तो  अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। वही डॉक्टर ने बताया कि यह महिला और वह लड़की सरकारी अस्पताल से पहले प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए थे, सरकारी हॉस्पिटल से पहले किस प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए थे यह पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है, पुलिस जाँच इस बात पर भी चल रही है कि महिला व लड़की के मृतक के साथ क्या संबंध थे, और महिला और लड़की को नानकमत्ता में किसने बुलाया था, महिला और लड़की अन्य जिले की बताई जा रही है, दोनों आपस में सगी बहन है, इनमें से एक बहन शादीशुदा है मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र का 2 दिन से मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था, बीती रात मृतक का भाई मेजर सिंह मृतक के किराए वाले कमरे पर गया था, रात वहां पर ताला लगा होने पर वापस आ गया, पुलिस इन्हीं सब बिंदुओं पर अपनी जांच पड़ताल कर रही है, सगी बहन के मुताबिक युवक ने उन्हें फांसी लगाने की जानकारी दी थी, इसलिए वह वहां मौके पर पहुंचे थे। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया फिलहाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

नानकमत्ता: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अस्पताल पहुंचे स्वजनों का रो कर बुरा हाल हो गया, मृतक युवक बलदेव सिंह चार भाई थे, मृतक का बड़ा भाई अस्पताल में आते ही बेहोश हो गया, के रिश्तेदार महिलाओं का रो- रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन