-->

search ad

उत्तराखंड के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के साथ आठ विधायको को भी केबिनेट मंत्री पद की दिलाई शपथ।

उत्तराखंड के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के साथ आठ विधायको को भी केबिनेट मंत्री पद की दिलाई शपथ।

देहरादून:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सरदार गुरमीत सिंह ने बुधवार को श्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे।धामी के साथ आठ और विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।रण्यपाल गुरमीत सिंह ने  सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल,  गणेश जोशी,  धनसिंह रावत,  सुबोध उनियाल,  रेखा आर्य,  चंदन राम दास और  सौरभ बहुगुणा को कैबिनेट मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली जबकि जोशी ने शपथ लेने के बाद राज्यपाल को सैल्यूट किया। आर्य ने शपथ ग्रहण के दौरान परम्परागत कुमाउंनी वेशभूषा धारण कर रखी थी।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मीनाक्षी लेखी, संजीव बालियान भी शामिल हुए। इस मौके पर गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।इनके अलावा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत और तीरथ सिंह रावत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।शपथ ग्रहण समारोह में साधु-संतों के अलावा, बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही। समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।गौरतलब है भाजपा ने हाल ही संपन्न चुनावों में 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करके इतिहास रचा है। राज्य गठन के बाद से अब तक किसी भी दल को लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल नहीं हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन