-->

search ad

पंतनगर क्षेत्र में हुई ट्रक लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पकड़े गए तीन बदमाश।

पंतनगर क्षेत्र में हुई ट्रक लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पकड़े गए तीन बदमाश।


रूद्रपुर:(चरनसिंह सरारी)थाना पंतनगर में  प्रदीप कुमार पुत्र राम चन्द्र निवासी पुरानी आई0टी0आई0 के पास गौजाजाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल ने 22 मार्च को तहरीर देकर कहा कि बीती रात्रि 10 बजे खुद का वाहन कन्टैनर यूपी93टी5008 जिसे वाहन  चालक अरविन्द पुत्र स्व० ओम पाल सिंह ने लोड करने  के लिए पंतनगर की नैसले कम्पनी के पास खड़ा किया था, उक्त वाहन को अज्ञात बदमाशो  ने चालक को बंधक बनाकर लूट लिया  व ड्राइवर अरविन्द को दोराहा बाजपुर क्षेत्र में झाडियों में फेक कर वाहन को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना पंतनगर में मुकदमा अपराध संख्या-52/2022 धारा 392 भा०द०वि० पंजीकृत किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पंतनगर के नेतृत्व में थाना पंतनगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। ओर घटना की सुरागरसी पतारसी करते हुए आज 25 मार्च को थाना पंतनगर व एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपित बदमाशो में शाहरुख पुत्र सरफराज निवासी राजुपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर (उ०प्र०), आलम पुत्र शईद अहमद निवासी राजुपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर (उ०प्र०) तथा मुनिद पुत्र मोबिन निवासी- राजुपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर (उ०प्र०)  को  मुस्तफाबाद मुजफरनगर (उ०प्र०) से लूट के ट्रक सहित बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया।ओर माननीय न्यायालय में पेश किया। संयुक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने 2500/- रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन