
फरार हमलावर को एसओजी की मदद से पकड़ा।
05 मार्च, 2022
Edit
रुद्रपुर:(चरनसिंह सरारी) कोतवाली पुलिस और एसओजी ने फरार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही। हमलावर सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी को बलविंदर सिँह पुत्र स्व. सुरजीत सिंह निवासी ईश्वर कॉलोनी रुद्रपुर ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में ऐसप्रीत सिंह उर्फ़ ऐश कँग पुत्र बलवीर सिंह निवासी सुभाष नगर डिबडिबा बिलासपुर रामपुर यूपी आदि के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया था। इसमें आरोपी पर गाली गलौज करते हुए हमला करने का आरोप लगाया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि विवेचना एसआई अनुराग सिंह द्वारा की जा रही थी। बताया कि घटना के बाद से हमलावर फरार चल रहा। हमलावर की गिरफ्तारी को दबिश दी गयी,मगर वह पुलिस से बच कर भागता रहा। उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए सर्विलांस की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि हमलावर को पुलिस ने एसओजी की मदद से पकड़ लिया। उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा,एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र प्रताप बिष्ट,संदीप शर्मा प्रभारी चौकी बाजार,एसआई अनुराग सिंह, महिला एसआई राखी धौनी,संजीव कुमार,कैलाश परिहार,अमित जोशी, महिला कांस्टेबल ममता,पूजा समेत सर्विलास टीम से कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी रुद्रपुर,भूपेंद्र आर्य आदि शामिल रहे।