-->

search ad

हाईकमान का दिल्ली बुलावा, पुष्कर सिह धामी पर लग सकती है मुहर , मुख्यमंत्री बनना तय।

हाईकमान का दिल्ली बुलावा, पुष्कर सिह धामी पर लग सकती है मुहर , मुख्यमंत्री बनना तय।



अचानक धामी को बीजेपी हाई कमान ने दिल्ली बुलाया।
दिल्ली/देहरादून:(ब्यूरो) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चुनने के लिए कल देहरादून में बैठक होने वाली है अचानक कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हाईकमान द्वारा बुलाने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं बताया जा रहा है कि देर रात उनकी हाई कमान के बड़े बड़े नेताओं के साथ मुलाकात होनी है सूत्रों की माने तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड की कमान धामी को ही सौंपना चाहता है। लेकिन चुने गए विधायक कोई विरोध न करे इसके लिए बीजेपी के बड़े नेता फूंक फूंक कर कदम रख रहे है।आपको बता दे बीजेपी ने उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लडा था और बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सत्ता में वापिस आ भी गयी। हालाकि खुद कार्यवाहक मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से चुनाव हार गए उसके बाद अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कई विधायक उनके पक्ष में आ गए थे और अपनी सीट छोड़ने की बात भी कह रहे थे वहीं पूरे उत्तराखंड में कई सामाजिक संगठनों और नेताओं ने भी जोरदार तरीके से पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। आज हाईकमान द्वारा उनको दिल्ली बुलाने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं फिर से जोर पकड़ने लगी है धामी स्टेट प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो आज देर रात उनकी बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात होनी है। कल होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले धामी को हाईकमान द्वारा बुलाए जाने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं ओर जोर पकड़ने लगी हैं। हालाकि पूर्व मंत्री सतपाल महाराज ,धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल भी मुख्यमंत्री की दौड़ में दिखाई दे रहे है।बाकि कल आईना साफ हो जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन