-->

search ad

बाघ के आपसी सघर्ष में बाघ की मौत,। मृतक बाघ का हुआ पोस्टमार्टम।

बाघ के आपसी सघर्ष में बाघ की मौत,। मृतक बाघ का हुआ पोस्टमार्टम।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की रनसाली रेंज के अंतर्गत आज गश्ती दल द्वारा  वन क्षेत्राधिकारी रनसाली प्रदीप धोलाखंडी को यह सूचना दी गई कि एक बाघ घायल अवस्था में देखा गया है। जो रास्ते के किनारे बैठा हुआ है।  वन क्षेत्राधिकारी रंनसाली द्वारा इस बात की सूचना उच्च स्तर को प्रेषित की गई व रेस्क्यू टीम  को मौके पर बुलाया गया ।आपसी संघर्ष में गंभीर रुप से घायल होने के कारण, रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही बाघ की मृत्यु हो गई।बाघ के शरीर का निरीक्षण करने पर यह ज्ञात हुआ कि आपसी संघर्ष में यह बाघ भी बुरी तरह से घायल हो गया था जो अपनी अंतिम अवस्था में था । बाघ का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया,ओर पोस्टमार्टम के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज  शिवराज चंद, वन क्षेत्राधिकारी रंनसाली प्रदीप धोलाखंडी, विभागीय पशु चिकित्सक आयुष उनियाल, व हिमांशु पांगति , हरैया ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिह व रंनसाली रेंज के उपराजिक नवल किशोर कपिल सहित अन्य समस्त स्टाफ मौके पर ही मौजूद रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन