भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चढूनी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ।
20 मार्च, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भाजपा के राज में किसान परेशान हैं। भाजपा किसानों को कॉरपोरेट का गुलाम बनाना चाहती है।चढूनी रविवार को रामलीला मैदान में शहीद किसानों के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान भाजपा के मंसूबों को किसानों के आंदोलन ने नाकाम कर दिया। कहा कि किसान अब एमएसपी के लिए दोबारा लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि जब तक एमएसपी की मांग पूरी नहीं होगी तब तक लड़ाई जारी रहेगी।वरिष्ठ भाजपा नेत्री व बाल विकास आयोग की सदस्य सुमन राय ने कहा कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। इस दौरान करीब 50 यूनिट रक्तदान हुआ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि व कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, कार्यक्रम के संस्थापक व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव कुमार मित्तल,मनीष किनरा,नरेश कंसल,मोनू त्रिपाठी,डॉ० प्रवीण राय, शक्ति त्रिपाठी, मुकुल त्रिपाठी,संदीप वावा, रितेश जिंदल,पवन अग्रवाल, रेशम सिंह,पवन बड़सिवाल,राजू हरियाणवी,ताबीर,यूनुस,निक्कू जोशी,आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।