-->

search ad

वन विभाग ने अवैध रूप से 10 कुंतल सोख्ता ले जाती पिकअप को पकड़ा।

वन विभाग ने अवैध रूप से 10 कुंतल सोख्ता ले जाती पिकअप को पकड़ा।


खटीमा:(चरनसिंह सरारी) खटीमा में सुरई रेंज के वन विभाग के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। खटीमा के सुरई वन रेंज की टीम रात के समय गश्त पर थी। उसी दौरान रघुलिया गांव के पास घेराबंदी करके एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक और तस्कर पिकअप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। वहीं टीम ने पिकअप की तलाशी लेने के बाद भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही यूकेलिप्टस सोख्ते की लकड़ी को बरामद किया गया है। जिसको टीम ने अपने कब्जे में लेकर रेंज परिसर मे लाया गया है। वहीं इस पूरे मामले में सुरई रेंज अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि वन विभाग की गश्ती टीम जैसे ही रघूलिया गांव के पास पहुंची तो एक पिकअप आती हुई दिखाई दी जिसको टीम ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चालक और तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए। पिकअप की तलाशी लेने के बाद पिकअप में लगभग 10 कुंटल यू के लिप्टस सोख्ता पाया गया जिसे टीम ने अपनी अभिरक्षा में लेकर रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन