आखिर दुबारा बारहवें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिह धामी।
21 मार्च, 2022
Edit
देहरादून:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड में विधानसभा सभा चुनाव को लेकर 10 मार्च को हुई मतगणना के बाद प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा बहुमत से आयी भाजपा सरकार में आखिरकार 11 दिन बाद विधानमंडल दल की बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है।विधानमंडल दल में बैठक के बाद राज्य को 12 वां मुख्यमंत्री मिल गया है।
आखिरकार लंबे कयास के बाद पुष्कर सिंह धामी को ही राज्य के मुख्यमंत्री की कमान दी गई है। और उन्हें ही विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। यानी धामी के चेहरे पर चुनाव लड़कर बीजेपी 47 सीट जीती है। लिहाजा नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का भरोसा पुष्कर सिंह धामी पर ही है।पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश भर में धामी समर्थकों में खुशी लहर है।लगातार दूसरी बार सीएम बनने के बाद सीएम धामी के गृह क्षेत्र खटीमा,सितारगंज, नानकमता क्षेत्रो में मुख्य चौको पर धामी के मुख्यमंत्री बनने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनायी है।