-->

search ad

बारहवें मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार पुष्कर सिह धामी लेगे शपथ।

बारहवें मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार पुष्कर सिह धामी लेगे शपथ।

देहरादून: (चरनसिंह सरारी) उत्तराखण्ड प्रदेश के बारह वें मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार पुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण करेंगे।शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे पर आयोजित होगा।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। आपको बता दे कि पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में ढाई बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।हालांकि शपथ ग्रहण समारोह साढ़े बारह बजे से शुरू हो जायेगा।धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमन्त्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ,कई केंद्रीय मंत्रियों समेत 11 राज्यो के मुख्यमंत्री शामिल होंगा।धामी के अलावा कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। कुछ नए चेहरों को भी राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। संभावना है कि मुख्यमंत्री सहित पूर्ण 12 सदस्यीय मंत्री परिषद शपथ ग्रहण करेगी।पुष्‍कर सिंह धामी आज बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। धामी राज्‍य के 12 वें मुख्‍यमंत्री होंगे। यह कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे आयोजित किया जा रहा है।परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े बारह बजे आरंभ हो जाएगा। जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 2 बजकर 10 मिनट पर परेड मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन