मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई,खुद हार गया ,लेकिन पार्टी का भरोसा नही टूटने दिया:सीएम धामी
13 मार्च, 2022
Edit
वहीं आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ ही अन्य पार्टी नेताओं ने भी पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। वहीं सीएम ने कहा कि चुनाव में यदि अपने क्षेत्र में अधिक समय देते तो शायद चुनाव जीत जाते। लेकिन यदि पार्टी का प्रदर्शन खराब हो जाता तो मैं अपने वरिष्ठ नेतृत्व को क्या जवाब देता। पार्टी नेतृत्व ने इतने भरोसे के साथ उन्हें चुनाव कमान सौंपी थी। सीएम ने कहा कि उन्हें संतोष है कि पार्टी चुनाव जीती है और उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भरोसा नहीं टूटने दिया।