अस्पताल में इलाज कराने पहुंची युवती के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
13 मार्च, 2022
Edit
बता दे कि यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की है। पुलिस के अनुसार एक युवती पेट की समस्या से ग्रस्त थी। वह खुद को दिखाने के लिए ईएसआई अस्पताल बंजारावाला गई। वहां से उसे गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में दिखाने को कहा गया। युवती तत्काल वहां आ गई। यहां उसका अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलनी थी। युवती मंगलवार को रिपोर्ट लेने गई तो डॉ. पीके सिंघल ने उसे देखा। आरोप है कि डॉक्टर उसे अपने साथ कमरे में ले गए।
वहां जांच के बहाने उल्टे सीधे सवाल किए। आरोप यह भी है कि डॉ. सिंघल ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध किया तो उसने डांटकर भगा दिया। एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़िता ने बाद में यह शिकायत भी की थी कि उसके साथ गलत काम किया गया। इसलिए दुष्कर्म की धारा जोड़ी।