यूटीएल सोलर के अधिकृत विक्रेता नमन इंटरप्राइजेज की नई शाखा का हुआ उद्घाटन।
16 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) यूटीएल सोलर के अधिकृत विक्रेता नमन इंटरप्राइजेज नई शाखा का गुरुद्वारा मार्केट मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना और भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री देवकी थापा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।इस दौरान प्रतिष्ठान के स्वामी नवीन अटवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों की सुविधा अनुसार सोलर इनवर्टर, सोलर पैनल, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन आदि अपेक्षाकृत किफायती दामों पर उपलब्ध है।
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रेम सिंह टुरना ने बताया कि भविष्य की ऊर्जा संबंधी समस्या से निपटने के लिए सोलर एनर्जी सबसे कारगर साधन साबित हो सकता है। लगातार बढ़ती बिजली दरों एवं लगातार सीमित होती विद्युत उत्पादन की समस्या से निपटने के साथ-साथ सोलर एनर्जी का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लाभकारी है।इस अवसर पर लक्ष्मी दत्त अटवाल, खिलानन्द अटवाल, रामदत्त जोशी, उमेश गहतोड़ी, सागर बिस्वास, शंकर बसेड़ा आदि मौजूद थे।