मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल काशीपुर पहुँचेगे।
17 अप्रैल, 2022
Edit
काशीपुर:(चरनसिंह सरारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जनपद दौरे पर काशीपुर पहुंचेंगे। उनका पहुँचने का समय पौने बारह बजे का है कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी बहल पेपर मिल्स लिमिटेड के द्वारा सीएसआर के माध्यम से काशीपुर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में किए गए आधुनिकीकरण नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे फिर 2 बजे प्राइम लाइफ केयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री गौतमी हाइट्स होटल पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रखा गया है। करीब 5 बजे मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे, दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी पहली बार काशीपुर आ रहे है। जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों पर जुट गया है।