हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल जागरण।
17 अप्रैल, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म मन्दिर में बाबा के अनन्य भक्तों द्वारा प्रभु श्री हनुमान जी का भव्य चोला चढ़ाया गया व रात्रि में बाबा का विशाल जागरण महन्त राजेन्द्र अग्रवाल दिनेशपुर वालों के तत्वावधान में हुआ। हांसी हरियाणा से आई गायिका सुनीता गोयल की मधुर वाणी से भक्तजन झूम उठे, गायिका सुनीता गोयल ने “लाल लंगोटा हाथ में सोटा थारी होवे जय जयकार” “छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना” आदि भजनों से मंत्रमुग्ध किया। बरेली से आये गायक मारुति शर्मा ने “संकट को हरने वाले बाबा मेहन्दीपुर वाले” “तेरा किसने किया श्रृंगार बाबा तू लगे दूल्हा सा दिलदार बाबा” आदि भजनों से भक्ति का शमा बांधा। हनुमान जन्मोत्सव पर पूरे मंदिर को रोशनी व फूलों से सुशोभित किया गया था। जागरण में महेश मित्तल,नत्थुलाल गोयल, बजरंग गुप्ता,किशन मित्तल,मोहन गर्ग, पवन मित्तल, नरेश देवल, योगेन्द्र बंसल,सतीश उपाध्याय,विशाल श्रीवास्तव, मुकेश गर्ग,राम अवतार गोयल,विनय गर्ग,अंकुर गर्ग,रोशन मित्तल,हरीओम गोयल आदि मौजूद रहे।