-->

search ad

एक स्मैक तस्कर किया गिरफ्तार।

एक स्मैक तस्कर किया गिरफ्तार।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) जनपद ऊधमसिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के आदेश पर चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के दिशा निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी खटीमा के परिवेक्षण मे थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी व रोकथाम हेतु थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने बीते बुधवार को थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सक्रिय स्मैक तस्कर रामनरेश पुत्र कल्याण राय उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड न० 9 अमाऊ कोतवाली खटीमा जनपद ऊधमसिंहनगर को बृहद नानकसागर डाम छठ पूजा स्थल से गिधौर जाने वाले रास्ते के पास से 14.90 ग्राम अवैध स्मैक व होन्डा शाईन मोटर साईकिल यू०के०-06 ए एस-6945 व 850 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया। अरोपित के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर न०-98/2022 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट  के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।जहाँ से आरोपित को जैल भेज दिया गया। वही पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी खगालने में जुट गयी है।आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के०सी० आर्य, उ०नि० विजेन्द्र कुमार,का० योगेन्द्र कुमार, का० देवेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन