भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
21 अप्रैल, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज में विगत दिनो स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के बाद सितारगंज मंडल अध्यक्ष विजय सलुजा समेत दर्जनों भाजपा नेताओं ने बाजार में खोखा,फड़ दुकानदारों को स्थाई व्यवस्था ना होने तक अतिक्रमण अभियान रोकने के संबंध में सितारगंज के उपजिलाधिकारी तुसार सैनी को ज्ञापन सौंपा है।वही ज्ञापन में लिखा गया है कि कई वर्षों से किच्छा रोड व खटीमा रोड एवं जेल कैम्प रोड के किनारे फड़, खोखा दुकानदार अपनी व्यवस्था कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। शासन द्वारा अभियान चलाया जाने पर फड़, खोखा दुकानदार अत्यंत भयभीत एवं परेशान हैं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मांग की है। कि जब तक इन छोटे दुकानदारों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है तब तक अतिक्रमण अभियान को रोकने की मांग की है वही उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने के लिए ज्ञापन दिया है साथ ही मांग की है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोका जाए। और साथ ही फड़, खोखा दुकानदारों को बैंडर जोन बनाये जाने तक अतिक्रमण रोके जाने की मांग की है।ओर बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर छोटे दुकानदारों को 10 दिन का समय दिया गया है।