-->

search ad

महाविद्यालय ने पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया, छात्र छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग किया।

महाविद्यालय ने पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया, छात्र छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग किया।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के तत्वधान में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण हानि के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने को प्रेरित किया। इधर बीएड छात्र-छात्राओं ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर बैनर प्रतियोगिता एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने छात्र छात्राओं को पेड़ों के औषधीय गुणों और प्लास्टिक बैगो से पर्यावरण को होने वाली हानि की जानकारी दी तथा पृथ्वी दिवस का महत्वपूर्ण समझाया। इधर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ० इंदु बाला ने बताया कि गर्मी के दिनों में पक्षियों को दाना और पानी मिलने में काफी दिक्कतें पेश आती है। उनकी मदद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए हमें उनके लिए सकोरे में पानी भर कर रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय शिक्षकगणों को पुष्प गमले भेंट किये। इस अवसर पर अमृतपाल कौर, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज बोहरा, डॉ० मनोज कुमार जोशी, मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना, कवीन्द्र बोरा, ज्योति राणा, डॉ० आर० के० सिंह, तेज प्रकाश जोशी, कामिनी राणा, अफ्शा खान, हरविंदर सिंह, डॉ० सरस्वती भट्ट, रश्मि सारथी, प्रिया थापा, नीमा गोस्वामी, रोशन कुमार, पूनम राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, भूप सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन