स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन।
22 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) स्वास्थ्य मेला गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता में आज लगाया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूर्ना रहे। स्वास्थ्य मेले में 1066 मरीजों के पंजीकरण किए गए। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मेले में मानसिक रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, महिला रोग, बाल रोग, कोविड-19 वैक्सीननेशन सहित दर्जनों बीमारियों से ग्रस्त मरीजो का निशुल्क परीक्षण किया।तथा मरीजो को निशुल्क दवाएं दी।इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि इस तरीके से क्षेत्र के गरीब बा असहाय मरीजों को इलाज मिलने से उनके स्वास्थ्य के प्रति है अच्छे संकेत हैं। आगे भी इसी तरीके से स्वास्थ्य के प्रति समय-समय पर स्वास्थ्य मेले लगते रहने चाहिए। जिससे क्षेत्र की जनता को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ मिल सके इस मौके पर चिकित्सक अधीक्षक सितारगंज डॉ राजेश आर्य, महिला चिकित्सक डॉक्टर अभिलाषा पांडे, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव गांधी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदय शंकर, डॉक्टर प्रियंका चौहान, डॉक्टर पांडे, डॉक्टर इरफान, डॉ आशुतोष पंत, डॉक्टर इफार खत, डॉक्टर सलेजा त्रिपाठी, डॉ रवि कंबोज, डॉ इदरीस आदि मौजूद रहे।