विद्यालय में केरम बोर्ड व शतरंज के खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
23 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता: (चरन सिंह सरारी)आर०के० माटा स्कूल विडोरा मझोला में खेल प्रतियोगिता कैरम बोर्ड व शतरंज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें सीनियर वर्ग में कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में लक्ष्मी बेनीवाल प्रथम, करीना कुमारी द्वितीय व आलोक राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा जूनियर वर्ग में कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में लोकेश बिनवाल ने प्रथम व संदीप कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विनीत भट्ट ने प्रथम व दलजीत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सीनियर वर्ग में संदीप सिंह ने प्रथम, नवदीप सिंह ने द्वितीय व प्रियंका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को आर०के० माटा स्कूल के प्रधानाचार्य सरबजीत सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही प्रधानाचार्य सरबजीत सिंह ने बोलते हुए कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ साथ खेल भी जरूरी है ताकि बच्चे मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहें। इस मौके पर विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।