राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया।
24 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरन सिह सरारी)राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बिडोरा में प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संभल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैठक के मुख्य 3 एजेंटों के रूप में ग्राम पंचायत में वर्तमान में जल जीवन मिशन हर घर नल हर घर जल के विषय में चर्चा की गई। किसान सम्मान निधि मिल रही लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने हेतु उनकी सूची तथा ग्राम पंचायतों में सामुदायिक तालाब निर्माण की चर्चा की गई, जिसमें सभी वार्ड सदस्यों एवं ग्राम के सम्मानित ग्राम वासियों ने प्रतिभाग किया। आज की बैठक में ग्राम प्रधान भास्कर संभल, वार्ड सदस्य प्रीतम सिंह, चंदाराना, नवीन सिंह राणा, पूर्व प्रधान धर्म सिंह राणा, गणेश राणा, प्रिया राणा, रानी राणा, जीवन सिंह, नैन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।