-->

search ad

अमावस्या पर्व पर हजारो श्रद्धालुओ ने दरबार साहिब में शीश नवाये।

अमावस्या पर्व पर हजारो श्रद्धालुओ ने दरबार साहिब में शीश नवाये।

नानकमत्ता:(चरन सिह सरारी) अमावस्या पर्व हर माह की तरह इस माह भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में पहुंच कर शीश नवाये और अरदास की। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर वाहेगुरु का जाप किया। हजारों श्रद्धालुओं ने पंजा साहिब, पीपल साहिब , भंडारा साहिब, दूध वाला कुआं, बाऊली साहिब, अजायबघर आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। इसके उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने सजे धार्मिक दीवान में पहुंच कर रागी,ढाडी,कविसरी जत्थो में जसबीर सिंह मोले के,गुरनाम सिह परवाना, महल सिह मस्त,सुखचैन सिह,स्वर्ण सिह,माला सिह,सुखविंदर सिंह एम०ए० तथा शमशेर सिह आदि से गुरु की महिमा का व्यख्यान सुनकर अपने आप को निहाल किया। वही हजारो श्रद्धालुओं ने लंगर हॉल में पहुंचकर गुरु का अटूट लंगर छका।इधर अमावस्या पर्व पर विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगी जिसमे आये श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी कर मेले का लुप्त उठाया। इधर धार्मिक डेरा कार सेवा में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लेते हुए गुरु का अटूट लंगर छका। साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डेरा लोह लंगर बाबा सुलक्खन सिंह डेरे में पहुंचकर प्रमुख बाबा सुखविंदर सिंह से आशीर्वाद लेते हुए गुरु का अटूट लंगर छका।इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स०हरबंश सिह चुघ,जनरल सैकेट्री अमरजीत सिंह,सैकेट्री हरभजन सिंह,गुरदयाल सिह,मैनेजर रंजीत सिह,नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन गुरदेव सिह,नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिह टूर्ना,खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिह नामधारी, सुरेन्द्र सिह करनावल आदि हजारो श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन