-->

search ad

मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार।

मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार।

नानकमत्ता:(चरन सिह सरारी) पिछली 13 मार्च को मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन न० यू०के०-02-2868  को अज्ञात चोर ने थाना परिसर के बाहर मंदिर के पास से चोरी कर लेने सम्बन्धी वादी सुरेश कुमार पुत्र स्व० फकीर राम निवासी नानकमत्ता थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर की तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता में मुकदमा एफआईआर न०- 65/2022 धारा 380 आईपीसी में अज्ञात चोर के खिलाफ पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० मंजू पवार के सुपुर्द की गयी। चोरी किये गये मोटरसाइकिल की बरामदगी  के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के आदेश व क्षेत्राधिकारी खटीमा भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के निर्देशन व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के०सी० आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम ने सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर 30 अप्रैल शनिवार को बाऊली साहिब तिराहा से चोरी गये मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया और आरोपित कुलदीप सिंह पुत्र रूप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गढ़ीपट्टी थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में उ०नि०जावेद मलिक व का० बोबिन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सुरागरसी पतारसी कर आरोपित को मय माल बरामद कर गिरफ्तार कराया। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जैल भेज दिया गया।पुलिस आरोपित का आपराधिक इतिहास भी खगालने में जुटी हुई है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के०सी० आर्य,उ०नि० जावेद, बोबिन्द्र कुमार, का० प्रकाश आर्या आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन