-->

search ad

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की हो रही उपेक्षाओं के खिलाफ होगा संघर्ष।

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की हो रही उपेक्षाओं के खिलाफ होगा संघर्ष।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के आह्वान  पर आयोजित बैठक में कुमायूं मंडल के विभिन्न जनपदों से आए उत्तरा अधिकारियों ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि सरकार स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों के साथ घोर उपेक्षा कर रही है। जिसके खिलाफ स्वतंत्रता सेनानी के परिवार संघर्ष करेंगे। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन असमानता को दूर करते हुए प्रत्येक उत्तराधिकारी को पृथक-2 कम से कम पांच हजार रुपये मासिक पेंशन, परिवहन की बसों में प्रथम तथा द्वितीय सीट उत्तराधिकरियो की पत्नी अथवा सहचर के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा,10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण  निजी तथा सरकारी चिकित्सालयों में कैशलेश चिकित्सा सुविधा, उच्च शैक्षिक संस्थानों में छात्रवृत्ति सहित स्वतंत्रता सेनानी कल्याण परिषद का गठन करने की सरकार से मांग की गई। इस अवसर पर पिछले दिनों दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी गुरदयाल सिंह के स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी अमरीक सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह, सेवा सिह स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष जी०सी० परगाई, जिला अध्यक्ष वरिष्ठ कुमार, प्रेम प्रकाश,महेश चोड़ाकोटी, दीपू चंद्र भट्ट, सरिता केड़ा, हरीश जोशी,डॉ० दलबीर सिंह, शेर सिंह सामंत, प्रभु नाथ वर्मा, सुरेंद्र दुबे, नवनीत मिश्रा, केएस बंगारी, चंद्र प्रकाश यादव, रेवाधर जोशी, गुरदयाल सिंह, आनंद रतूड़ी, राजेंदर कनवाला, कमलेश त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन