-->

search ad

गुरुद्वारा श्री नानकमता के प्रधान पूर्व आईएएस हरबंश सिह चुघ व जनरल सैकेट्री अमरजीत सिंह बने।उपाध्यक्ष बीबी कमलेश कौर ओर सचिव बने हरभजन सिंह।

गुरुद्वारा श्री नानकमता के प्रधान पूर्व आईएएस हरबंश सिह चुघ व जनरल सैकेट्री अमरजीत सिंह बने।उपाध्यक्ष बीबी कमलेश कौर ओर सचिव बने हरभजन सिंह।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए हो रहे चुनाव में नवनिर्वाचित 27 डायरेक्टरों की बैठक चुनाव अधिकारी जयभारत सिह की देखरेख में सम्पन्न हुई। बैठक में 14 डारेक्टरों ने पूर्व आईएएस अधिकारी हरबंश सिह चुघ गदरपुर को प्रधान चुन लिया। वही महिला डायरेक्टर कमलेश कौर शाहजहाँपुर को उपाध्यक्ष चुना गया,अमरजीत सिंह हल्द्वानी को जनरल सैकेट्री चुना गया और हरभजन सिंह को सचिव चुन लिया गया। चुनाव कड़ी सुरक्षा में पुलिस की देखरेख में सम्पन्न कराये गए। चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए 13 डारेक्टर चुनाव का बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए। वही गुरुद्वारा प्रबधक कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने बधाइयां दी है।इधर चुनाव अधिकारी जयभारत सिह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी जय भारत सिंह ने अधिसूचना जारी की थी, इसी के तहत आज गुरुद्वारा  परिसर में चुनाव अधिकारी की देखरेख में सभी डायरेक्टर एकत्र हुए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी को चुनने के लिए चुनाव कराया गया, इस दौरान चुनाव में प्रधान पद के लिए हरबंस सिंह चुघ पूर्व आईएएस को 27 डायरेक्टर में से 14 सदस्यों ने एकमत होते हुए उनको प्रधान के लिए चुना, वहीं उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कौर को चुना गया, अमरजीत को जनरल सैकेट्री पद पर चुना गया तो हरभजन सिंह को सचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अन्य 13 सदस्यों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए गुरुद्वारा परिसर के सामने ही धरना देना शुरू कर दिया, उनका आरोप था कि चुनाव में धांधली की गई है, फिलहाल चुनाव अधिकारी जय भारत सिंह ने चुने हुए पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दे दिए, चुने हुए पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया, चुने हुए पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब में मत्था टेक कर अरदास की, चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन के कड़े इंतजाम किए गए थे, चुनाव में किसी तरह की घटना को देखते हुए धारा 144 लगाने का आदेश पहले ही दे दिया गया था, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी मौके पर मौजूद थे। थानाध्यक्ष कैसी आर्या की देखरेख में भारी पुलिस बल लगातार चुनाव को लेकर सक्रिय था। इस मौके पर डारेक्टरों में गुरदयाल सिंह,प्रकाश सिह,भुपिंदर सिह,दविंदर सिह,गुरवंत सिह,अमरजीत सिंह,सुखवंत सिह,प्रभशरण सिह,गुरमुख सिह,हरभाग सिह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन