गोशन स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
02 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) गौशन स्कूल में नर्सरी से कक्षा 9 वी तक के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद्र जोशी ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा नर्सरी से वैभव पांडे, एलकेजी से शिक्या, यूकेजी से खुशी अटवाल, कक्षा 1 से गगनदीप सिंह,कक्षा 2 से अन्यया भास्कर,कक्षा 3 अनाया गोयल,नव्य जोशी,कक्षा चतुर्थ से परी गोयल,कक्षा पंचम से नमन जोशी,कक्षा छठी से स्नेहदीप कौर,कक्षा सातवी से हर्षदीप कौर,कक्षा आठवी से निवेदिता,विनायक एवं मनीष शर्मा आदि उक्त छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता पिता को गोरवन्ति किया।इसी संदर्भ में प्रबंधक सुरेश चंद्र जोशी ने सभी शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिशा निर्देश दिए, तथा सभी शिक्षकों को शत प्रतिशत योगदान देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।एवं सदैव छात्र-छात्राओं के हितार्थ कार्य करने की प्रेणना दी।इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र कांडपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।