-->

search ad

एनसीसी कैडेट ने मनाया आठवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस।

एनसीसी कैडेट ने मनाया आठवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस।



नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता में आज एनसीसी कैडेट द्वारा आठवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रांगण में उत्तराखंड आयुष मंत्रालय द्वारा योगा दिवस का संचालन किया गया। जिसमें योग गुरु कोत्स कुमार द्वारा एनसीसी कैडेट और क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को योगा कराया गया। उन्होंने योगा से होने वाले विभिन्न फायदों के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा, उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर सरदार रणजीत सिंह, विनोद कुमार विश्वकर्मा, कॉप्स कुमार, एनसीसी अधिकारी हरपाल सिंह, एनसीसी के विभिन्न कैडेट एवं क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन