-->

search ad

महाविद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत।

महाविद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत।


नानकमत्ता: (चरनसिंह सरारी) कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विगत दिवस में घोषित परीक्षाफल में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सम सेमेस्टर में अध्ययनरत बीए चतुर्थ एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित हुआ है, जिसमें बीए चतुर्थ सेमेस्टर में महिमा कनौजिया 82% अंकों के साथ प्रथम स्थान, कमलजीत कौर ने 76.6% अंको के साथ द्वितीय स्थान व मधु ने 76.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इधर बीए द्वितीय सेमेस्टर में प्रेरणा राणा 77.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान, कमला 76.3% अंकों के साथ द्वितीय स्थान व ज्योति शर्मा 74% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ०सीता मेहता ने बताया कि बीए चतुर्थ सेमेस्टर में 128 में से 77 छात्र-छात्राऐं प्रथम श्रेणी   में तथा बीए द्वितीय सेमेस्टर में 200 में से 87 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक बाबा तरसेम सिंह बीएड विभागअध्यक्ष  डॉ० इंदु बाला अमृत कौर तथा मैनेजर डॉक्टर मनिंदर सिंह गुलाटी तथा समस्त शिक्षक गणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन