-->

search ad

एचआईवी एड्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

एचआईवी एड्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एच०आई०वी०/ एड्स विषय पर सैनिटाइजेशन प्रोग्राम कार्यशाला राष्ट्रीय एड्स कंट्रोल सोसाइटी के दिशा निर्देश व डॉ० तपन शर्मा वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी /नोडल  अधिकारी जिला एड्स कंट्रोल सोसाइटी उधम सिंह नगर के आदेशानुसार तथा अध्यक्ष नगर पालिका सितारगंज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में एच०आई०वी०/एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ विभाग की तरफ़ से ज़िला टी०बी० -एच०आई०वी० समन्व्यक नवल किशोर पंडित ने बताया की किसी भी बीमारी को शरीर में पालने से अच्छा है कि उसका इलाज कराया जाये। प्रशिक्षण में नवल ने एच०आई०वी० की पूरी जानकारी दी, साथ ही टी०बी० के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में ISD-TI संस्था के अनुभव माथुर ने बताया की एच०आई०वी० की जानकारी ही बचाव है।
         कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका सितारगंज के अध्यक्ष हरीश दुबे ने स्वास्थ विभाग की तारीफ़ की साथ ही कहा की विभाग द्वारा ऐसे कार्यक्रम लगातार चलाते रहना चाहिए। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने सभी से अपील की कि छय नियंत्रण विभाग द्वारा एसीएफ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, आप अपने आस पास 4S लक्षण वालो के बलगम की जाँच करायें। यह जाँच निकटतम सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क होती है।प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी सितारगंज प्रियंका आर्या के प्रवेक्षण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में पालिका कर्मी जय नरायण, सुभाष, TI कर्मी मोनिका,पूनम राणा,सुखविंदर सिंह, जन उत्थान समिति की महिला अध्यक्ष पूनम सहित पालिका के समस्त  कर्मचारी व पर्यावरण मित्र उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन