-->

search ad

ग्रीनवुड सितारगंज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस।

ग्रीनवुड सितारगंज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल सितारगंज में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक गोपाल सिंह बिष्ट ने सर्वप्रथम संविधान की विकास प्रकिया पर प्रकाश डाला तथा बच्चों एवं शिक्षकों को संविधान के मूल्यों व निष्ठा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य डा० पुनीत गोयल ने संविधान दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि यदि नागरिक कर्तव्य को महत्व दें तो समाज में नूतन परिवर्तन आ सकता है। डा० गोयल ने बच्चों को संविधान के निर्माण एवं इसकी मुख्य विशेषताओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को बताया भारतीय संविधान में समय-समय पर जरूरत के आधार पर बदलाव भी किया जाता है साथ ही संविधान के विषय वस्तु पर बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम के संयोजक मुकेश चन्द्र पन्त ने संवैधानिक मूल्य जैसे पंथ निरपेक्षता, समानता, स्वतंत्रता का जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।
 इस अवसर पर प्रमोद मलकानी, चित्रा मिश्रा, रजविंदर कौर, विकास पाण्डे, पवन राणा, इस्तियाक अहमद, लक्ष्मी चौहान, अभिषेक सिंह, मनीष गोयल, रवि अग्रवाल, मुकेश चंद्र पन्त, गोकुलानन्द जोशी, भूदेव सिंह, अंग्रेज सिंह,  कोमल अग्रवाल, राखी कपिल, शालिनी गुप्ता, निलोशी गोयल, तन्मय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन