महाविद्यालय द्वारा एड्स जन जागरूकता रैली निकाली।
01 दिसंबर, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर में स्थित श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं एवं रेड रिबन क्लब की छात्र-छात्राओं द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने एच०आई०वी० के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय के बारे में बताया। रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने 'जो सुरक्षा से दोस्ती तोड़ेगा वह एक दिन दुनिया छोड़ेगा', एड्स दिवस पर है यह नारा एड्स मुक्त हो विश्व हमारा' नारे लगाए। रैली के उपरांत स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ० सीता मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, तथा एच०आई०वी० रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि एच०आई०वी० रोग असुरक्षित यौन संबंध, एच०आई०वी० व्यक्ति के संपर्क में आए इंजेक्शन को साझा करने एवं गर्भवती महिला से होने वाले शिशु को हो सकता है। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सहायक प्राध्यापक कवीन्द्र बोरा ने बताया कि वर्तमान में देश में एच०आई०वी० के आंकड़ों में कमी आई है परंतु कुछ स्थानों पर अभी भी रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रोगियों की संख्या बढ़ने का कारण असुरक्षित यौन संबंध है, जिसमें बाहर से आ रहे लोग और फैमिली सेक्स वर्कर जो रोग के वाहक बन रहे है। डब्ल्यू०एच०ओ० के अनुसार एच०आई०वी० के रोगियों की बढ़ोतरी पर दूसरा कारण विभाजन, असमानता और मानवाधिकारों की अवहेलना, भेदभाव आदि है जो अधिक प्रचार के बावजूद विफलताओं में है।
इस मौके पर डॉ०आर०के०सिंह, डॉ० सरस्वती भट्ट, डॉ० मनोज कुमार जोशी, गोपाल सिंह, पंकज सिंह बोहरा, अफ्शा खान, तेज प्रकाश जोशी, वर्षा सक्सेना, प्रिया राणा, ज्योति, कामिनी राणा, मनोज कुमार, रोशन कुमार, आरती राणा, हरविंदर सिंह, प्रिया थापा, रश्मि सारथी, पूनम राणा, नीमा गोस्वामी, दुर्गानाथ गोस्वामी व महेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।