-->

search ad

राजकीय महाविद्यालय सिसौना(सितारगंज) में बने खेल मैदान-राजीव

राजकीय महाविद्यालय सिसौना(सितारगंज) में बने खेल मैदान-राजीव



सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) राजकीय महाविद्यालय सिसौना(सितारगंज) मे  बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जो कि राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हमारे महाविद्यालय के लिए पुरस्कार तथा सम्मान प्राप्त करके आए हैं। हमारे राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद हेतु उचित खेल मैदान नहीं है जिस कारण वह अपनी तैयारी और अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें तैयारी करने हेतु उचित समय भी नहीं मिल पा रहा है इसीलिए हमने प्राचार्य जी को ज्ञापन सौप कर मांग की है कि महाविद्यालय में एक खेल प्रशिक्षक की भी नियुक्ति कराई जाए तथा महाविद्यालय में एक वादन खेल हेतु बनाया जाए। जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रूचि हो सके तथा खेलकूद हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है हमे प्राचार्य जी के द्वारा जल्द से जल्द हमारी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया है। अगर जल्द ही आश्वासन पूरा ना हुआ तो हम उग्र-आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्र नेता राजीव यादवP ,तुषार शर्मा ,शिवम उपाध्याय,अजय सरदार ,अमन हालदार ,सुजय मंडल, योगिता छेत्री आदि दर्जनों विद्यार्थी मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन