-->

search ad

विश्व एड्स दिवस पर इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डवलपमेंट(आईएसडी)टीआई संस्था सितारगंज द्वारा जैल बंदियों को किया गया जागरूक।

विश्व एड्स दिवस पर इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डवलपमेंट(आईएसडी)टीआई संस्था सितारगंज द्वारा जैल बंदियों को किया गया जागरूक।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एड्स कंट्रोल सोसाइटी के दिशा निर्देश के अनुसार इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डवलपमेंट (आईएसडी)टीआई संस्था सितारगंज के माध्यम से (केंद्रीय कारागार सितारगंज, उधम सिंह नगर) परिसर में एड्स दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सभी कैदी भाइयों को डॉक्टर भूपेंद्र गंगवार द्वारा एच०आई०वी० की जानकारी दी गई, और एच०आई०वी० के कारणों और इसके निवारण के बारे में भी बताया गया,साथ ही (आईएसडी) के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुभव माथुर द्वारा यह भी बताया गया कि एच०आई०वी०/एड्स की जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव है। इसी के साथ मोनिका, पूनम राणा, सुखविंदर सिंह टी०आई० स्टाफ द्वारा वहाँ उपस्थित कारावास के बंदियों की स्क्रीनिंग की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय कारागार के अनुराग मलिक जैल अधीक्षक केंद्रीय कारागार सितारगंज, सत्यप्रकाश सिंह जेलर, नवीन पपनेही , अंकुर चौहान फार्मासिस्ट, का विशेष सहयोग रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन