-->

search ad

पिता पुत्र पर धोखाधड़ी से 18 ट्रेलर हड़पने का आरोप

पिता पुत्र पर धोखाधड़ी से 18 ट्रेलर हड़पने का आरोप

 



रूद्रपुर । पार्टनरशिप में खोली गई कम्पनी में शामिल पिता पुत्र द्वारा धोखाधड़ी कर 18 ट्रेलर हडप लेने के शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए डीआइजी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दर्ज रपट में करमजीत सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी रानीबाग काठगोदाम हल्द्वानी ने कहा है कि उसने अपने पुत्र परमजीत सिंह,ं सहित त्रिप्तवीर सिंह तथा उसके पिताजी जगदीप सिंह के साथ मिलकर एक रजिस्टर्ड कम्पनी आदर्श लजेस्टिक सन 2021 फरवरी में रूद्रपुर में स्थापित की। कम्पनी द्वारा 8 ट्रेलर ;ट्रक बढ़े 10 टायरद्ध खरीदे तथा ट्रान्सपोर्टेशन का कार्य जगदीप सिंह तथा उनके पुत्र त्रिप्तीवीर सिंह द्वारा त्रिप्तीवीर सिंह की कम्पनी में सारे ट्रेलर ;ट्रक बढ़े 18 टायराद्ध चलवा दिए। करमजीत का कहना है पार्टनरशिप में खोली गयी कम्पनी का बैंक खाता नहीं खोला गया। उसके बारे में पूछे जाने पर जगदीप सिंह तथा त्रिप्तीवीर सिंह द्वारा बार-बार कोविड19 का कभी किसी और बात कहकर टालमटोली की गयी। फर्म को खोलने के लिए उसने 17 दिसम्बर 2020 को त्रिप्तीवीर सिंह की कम्पनी आदर्श ट्रान्सर्पाेट कम्पनी को नेपाल की कम्पनियों द्वारा जो हमें बिजनेस दे रहे थे 40 लाख रूपये खाते में ट्रान्सफर करवाया गया। 11 लाख रूपये त्रिप्तवीर सिंह के खाते में ट्रान्सफर किये गये। उसके द्वारा जो भी कार्य किये गये उसका विवरण सीए हरिप्रित सिंह को 8 माह पहले दे दिये गये, परन्तु त्रिप्तवीर सिंह व उसके पिता जगदीप सिंह के कहने पर सीए ने उन्हें किसी भी कार्य तथा आज दिन तक किसी भी एकाउण्ट की जानकारी नहीं दी। आरोप है 06 फरवरी 2021 को कम्पनी की कोई भी एक्टिवीटी न दिखाकर उपरोक्त फर्म आदर्श लोजिस्टिक कम्पनी को उसके तथा उसके पुत्र परमजीत सिंह के फर्जी हस्ताक्षर कर उपरोक्त कम्पनी को क्लोज करने के वास्ते प्रार्थनापत्र जीएसटी आॅफिस में भेज दी गयीं। उन्हें यह जानकारी जीएसटी आॅफिस से प्राप्त हुई। उसे कम्पनी से 2 वर्ष से कोई भी आमदनी नहीं हुई है। जगदीप सिंह व त्रिप्तवीर सिंह ने उसे तथा उसके पुत्र को मानसिक व आर्थिक हानि पहुंचाई है साथ ही कानूनी कार्यवाही करने पर धमकी दी गई है। दर्ज रपट में करमजीत सिंह ने आरोपियों पर उसके 18 ट्रेलर गलत तरीके से हड़प लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन