-->

search ad

घर से स्कूल गया छात्र संदिग्ध हालातों में लापता

घर से स्कूल गया छात्र संदिग्ध हालातों में लापता

 


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक 17 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने युवक की सकुशल बरामदगी को लेकर ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है। ट्रांजिट कैंप निवासी मनोज पुत्र बलराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र सुमित शनिवार को घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बताया कि उनका पुत्र सरस्वती शिशु निकेतन जूनियर हाई स्कूल में पढ़ता है। बताया कि उन्होंने काफी जगह सुमित की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार सुमित ने लाल स्वेटर, नीली पैंट और काले जूते पहने थे और वह अपने साथ नीला स्कूल बैग लेकर भी निकला था। परिजनों ने सुमित की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर सुमित का कहीं पता चले तो उन्हें सूचित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन