-->

search ad

21 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

21 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

 रूद्रपुर । नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एनएनटीएफ और रूद्रपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 21 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टिसी के निर्देश पर जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएनटीएफ ऊधम सिंह नगर और थाना रुद्रपुर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लम्बाबड रोड अमरुद के बाग के पास शानू पुत्र अहमद शाह निवासी मो. साहूकारा थाना बिलासपुर के कब्जे से को 21 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदा स्मैक के सम्बन्ध में आरेपी ने बताया वह स्मैक अपने ही गांव के रजी नाम के व्यक्ति से लेकर आया था और अमरपुर रुद्रपुर निवासी मनप्रीत राणा को देने आ रहा था।आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एएनटीएफ प्रभारी विजेन्द्र शाह, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल विनोद खत्री,हरीश गोस्वामी, महिला कांस्टेबल कंचन चैधरी आदि शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन